Sunday, 13 August 2017

कम उम्र में सफेद बालो का उपचार - Treatment for white hair at earlier age

कम उम्र में सफेद बालो का उपचार 



प्राचीन काल में लोग आयुर्वेदे से जुडे थे। वे प्रतिदिन शुद्ध भोजन करते तथा शरीर और बालो की देखभाल प्राकृतिक तरीके से करते थे इस कारण उनका शरीर और बाल स्वस्थ रहते थे। आज आधुनिक जीवन शैली में बढ़ते औद्योगिकरण, प्रदूषण और केमिकल के प्रयोग से कम उम्र (20 - 30 साल) में बालो के सफेद होने की समस्या होने लगी है और इसकी वजह से कम उम्र में ही लोग ज्यादा उम्र के लगने लगते है। 

बालो के सफेद होने के कारण :

  • विटामिन की कमी बालो के सफेद होने का मुख्य कारण हो सकता है। अगर आपके शरीर में विटामिन-C, विटामिन-B, और विटामिन-B12 की कमी हो जाती है तो बाल सफेद होने लगते है 
  • बढ़ते हुये प्रदूषण भी बाल सफेद होने का कारण है। 
  • उचित आहार ना खाने से भी हमारे बाल सफेद होने लगते है। 
  • शरीर में मेलानिन (Melanin) की कमी हो जाने से बाल सफेद होने लगते है। 
  • बालो को धोने के लिए अधिक गर्म पानी का उपयोग करने से भी बाल सफेद होने लगते है। 
  • केमिकल युक्त शैम्पू, हेयर कलर (Hair Color) के उपयोग से भी बाल कम उम्र में सफेद होने लगते है। 

उपचार :

  • सफेद बालो को काला करने के लिए मेथी दाने बहुत उपयोगी है। मेथी दाने के पाउडर को दही में भिंगो कर लेप तैयार कर ले तथा इसे बालो में अच्छी तरह लगाये और इसे एक घंटे तक बालो पर लगा के रखे उसके बाद बालो को धोले। इसका प्रयोग सप्ताह में एक से दो बार करे इस से बालो का सफेद होना धीरे-धीरे बंद हो जायेगा। 
  • अदरक का रस, नारियल का तेल और शहद इन सब को बराबर मात्रा में मिला कर बालो में लगाये, इसे बालो में दो से ढाई घंटा लगा रहने दे इसके बाद बालो को धो ले। आप चाहे तो इस मिश्रण को रात्रि में भी लगा सकते है। इस से बाल सफेद होना बंद होते है साथ ही मजबूत होते है। 
  • आधा कप एलोवेरा का रस और आधा कप ग्रीन टी को अच्छी तरह आपस में मिला लीजिये और इसे बालो में तेल की तरह लगा कर पुरे बालो पर मसाज करे और इसे एक से दो घंटे लगा रहने दे इसके बाद इसे धो ले। इस से आपके बाल सफेद होना बंद होंगे। 
  • प्याज का पेस्ट बना कर उसमे थोड़ा नारियल तेल डाले (एक प्याज के पेस्ट में दो चम्मच नारियल तेल) और इसे अच्छी तरह मिला लीजिये। इस पेस्ट को बालो में अच्छी तरह लगाये और एक से ढेड़ घंटे बाद धो ले। इस से आपके बाल मजबूत होंगे और बालो का पकना कम होगा। 
  • आंवले का रस, नींबू का रस और तिल का तेल, इन तीनो को आपस में बराबर मात्रा में मिला ले और इस मिश्रण को बालो पे दो घंटे लगा के रखे (आप चाहे तो रात्रि में भी लगा कर सो सकते है), फिर इसे पानी से धो ले। इसे बालो का सफेद होना कम होगा और बाल मजबूत तथा लम्बे होंगे। 
  • सरसों के तेल में मेथी के दानो को कड़ा कर (Boil) ठंडा होने के बाद इस तेल से अपने बालो की मसाज करे, इसे रात्रि में लगाके सुबह धो ले। इस से बाल मजबूत होंगे तथा सफेद होना भी बंद हो जायेगा। 
  • भोजन के पश्चात् व्रजासन में बैठ कर कंघी करे  कंघी लकड़ी की हो तो ज्यादा अच्छा है इस से आपके बाल पकना बंद होंगे तथा स्मरण शक्ति बढ़ेगी         





JOY'N'SUNNY









                     PLEASE READ, COMMENT AND SHARE     




1 comment: