Wednesday, 5 July 2017

अनिंद्रा को दूर करने के घरेलु उपचार

अनिंद्रा को दूर करने के घरेलु उपचार (नींद ना आने की समस्या)


दिन भर मेहनत करने के बाद शरीर को आराम देना जरुरी है इसलिए रात को अच्छी नींद लेना जरूरी है नींद न आने पर हमारी स्मरणशक्ति कमजोर होती है, गुस्सा आता है, हम चीड़-चिड़े हो जाते है। हम आलस्य के शिकार हो जाते है, हमारा मान एकाग्र नहीं होता है। और शरीर मे हमेशा थकान  बानी रहती है, और  जिन लोगो को नींद की समस्या है वह नींद की गोलियों का भी सेवन करते है जो सेहद के लिए हानिकारक है नींद का तो पता है नहीं पर इसकी लत जरूर लग जाती है। तो आज हम आपको नींद न आने की समस्या को दूर करने के लिए घरेलु उपचार बनाते है जिससे आपकी समस्या दूर हो जाएगी।  

१) तीन ग्राम पोदीना की पातियाँ, २०० ग्राम पानी मे दो मिनट उबाल कर छान ले। जब पानी गुन-गुना हो जाये तो उसमे २ चम्मच शहद डल कर नित्य रात्रि मे सेवन करे।  इसे पीने  से रात्रि मे नींद अच्छी आती है।  
ध्यान दे : आवश्यकता के अनुसार तीन चार सप्तह तक इसका सेवन करे।  रात्रि 

२) नींद कम या देर से आती हो तो सोने से पहले पैरों को हल्के गरम पानी मे धोकर साफ कर लेना चाइए। इससे नींद अच्छी आती है।  

३) पैरों के तलवों मे सरसो के तेल से मालिश करने से नींद गहरी आती है।  

४) सिर मे नारियल या आंवला तेल की मालिश करने से नींद अच्छी आती है। 

५) जिन्हे नींद न आती हो वो अपने रात्रि के  भोजन में प्याज का सेवन करे इसे आपको नींद अच्छी आयेगी।    

६) अगर आप सोने से पहले ज्ञान-मुद्रा का आसान ५ से १० मिनट तक करते है तो आपको अच्छी नींद आती है। और मन को शांति मिलती है। 

ज्ञान-मुद्रा


JOY'N'SUNNY





1 comment: