Wednesday, 19 July 2017

जीवन के उपदेश

जीवन के उपदेश - अपनाये तो स्वर्ग बन जायेगा 


१) हमेशा याद रखे यदि आप अपने माता-पिता का आदर (सम्मान) करेंगे तो आपके बच्चे भी आपका आदर करना सीखेंगे।  

२) मनुष्या की प्रकृति (Nature) है की वह अपने लिए दूसरो से अच्छे व्यवहार की अपेक्षा करता है, वह चाहता है की उसका सब मान-सम्मान करे। यदि आप दूसरे से जिस व्यवहार की उम्मीद करते है, वही व्यवहार आप दुसरो के साथ करें तो जीवन आनंद से भर जाएगा तथा आस-पास प्यार और खुशहाल माहौल बना रहेगा। 

३) दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाना है तो पति-पत्नी को एक दूसरे को समझने की भावना, आपस मे ताल-मेल, त्याग और समर्पण की भावना होनी चाहिए। इसका असर आपके बच्चो की परवरिश पर भी पड़ता है और पारिवारिक जीवन भी अंत 
तक बना रहता है। 

४) जीवन मे हमेशा याद रखे की आप किसी को बिना मांगे अनावश्यक सलाह न दे, बार-बार रोकने टोकने की आदत त्याग दे, इस तरीके से किसी भी व्यक्ति, चाहे बच्चा हो या बड़ा आदमी उसमे सुधार नहीं लया जा सकता है तथा कुछ समय बाद वह आपकी इज्जत करना भी छोड़ देता है (अर्धात उसको लगता है की आपकी आदत ही है हर बात पर रोकने-टोकने की। 

५) हमें किसी की उन्नति पर दुखी नहीं होना चाहिए न ही उनसे अपनी तुलना करनी चाहिए, यह एक ऐसी भावना है जो इंसान की सोचने समझने की क्षमता को कम कर देता है। तुलना का कोई अंत नहीं है, इर्षा और दुसरो को सुखी देख कर दुखी होने से हम कभी खुश नहीं होता, इसे हम मानसिक तनाव और अनेक बीमारियों का शिकार होता है अगर वह दूसरे को सुखी देख कर खुश होना सीख ले तो किसी प्रकार का दुख उसे नहीं होगा। 


६) हमारा जीवन पानी की उस गिलास की तरह है जो आधी-भरी और आधी खाली है, ये हमारे नजरिये (सोच) पर निर्भर करता है की हम अपनी उपलब्धियों को नजर अंदाज़ करके दुखी होते है या जितना हमने हासिल किया उसे देख कर खुश होते हैं। 

७) हमे अपने जीवन मे संतोष और धैर्य बनाकर रखना चाहिए, हम क्या खाते है और कितना खाते है वह जरूरी नहीं है, जो खाया उसमे संतोष है या नहीं ये जरूरी है उसी तरह कितना कमाते है वो जरूरी नहीं है पर उसको अपनी बौद्धिक क्षमता से कहाँ और कैसे तथा कितना खर्च करना है, वो कुशलता हमे आना चाहिए।  
८) इस दुनिया मे कोई भी चीज़ सामान नहीं है। यहाँ तक एक ही माँ की कोख से जन्मे भाई-बहन का व्यक्तित्व समान नहीं होता। इसलिए हमे कभी किसी की कमी को देखकर भेद-भाव की भावना नहीं रखनी चाहिए। 








JOY'N'SUNNY









PLEASE LIKE, COMMENT AND SHARE


    

2 comments: