Sunday, 30 July 2017

किशमिश के फायदे (Benefit of Raisin)

किशमिश के फायदे (Benefit of Raisin)


किशमिश पाए जाने वाले पोषक तत्व :

  • किशमिश सूखे अंगूरों को कहा जाता है। 
  • किशमिश मे ७२% (72%) शुगर (Sugar) पायी जाती है। जो अधिकतम ग्लूकोस (Glucose) और फ्रक्टोस (Fructose) मे होती है।  
  • किशमिश मे ३% (3%) प्रोटीन और ३.७% - ६.८% (3.7%-6.8%) फाइबर (रेशा) पायी जाती है। 
  • किशमिश मे रोग-प्रतिरोग क्षमता पायी जाती है। 
  • किशमिश मे ताज़े अंगूर की तुलना मे विटामिन-C कम पाया जाता है। 
  • किशमिश किसी में प्रकार का कोलेस्ट्रॉल नहीं पाया जाता। 


किशमिश से होने वाले फायदे


१) 10-12 किशमिश को धो कर रात को पानी मे भिंगो दे और सुबह खली पेट इसे चबाकर खाए, इसके सेवन से खून की वृद्धि होती है। इसका प्रयोग आप २-४ सप्ताह तक कर सकते है। 

२) यदि आपको नाक से खून बहने की समस्या है तो रात को 5-10 किशमिश भींगा कर इसे सुबह खा लीजिए इससे आपके नाक से खून बहने की समस्या दूर होगी। 

३) किशमिश खाने से आपका रक्त शुद्ध होगा (किशमिश को हमेशा भिंगो कर सेवन करना चाहिए)

४) 20 से 25 किशमिश लेकर इसे धूल लीजिये तथा इसे एक गिलास दूध मे भींगा दीजिये और आधा-एक घंटे भींगे रहने दे इसके बाद दूध को किशमिश सहित उबाल कर पी ले (किशमिश को भी साथ मे खाले) इस से आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।  

५) रोज़ सुबह किशमिश खाने से आपके चेहरे की लालिमा (निखार) आती है और चेहरे पर झुरिया नहीं पड़ती। 

६) 4-5 किशमिश बच्चो को रोज़ भींगा कर खिलाने से उनके शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।   

७) खाना खाने के पश्चात किशमिश खाने से भोजन को पचने मे सहायता मिलती है (इसमे मौजूत फाइबर भोजन को पचाने में मददगार होते है )

८) अगर आपको रक्त-चाप (Blood Pressure) की समस्या है तो रोज़ 8-10 किशमिश रात को एक कप पानी में भींगा कर सुबह खली पेट खा लीजिये और साथ में किशमिश वाला पानी पी ले। इस प्रयोग को 35 से 45 दिनों तक लगातार करे।








JOY'N'SUNNY









PLEASE LIKE, COMMENT AND SHARE

1 comment: