Tuesday, 22 August 2017

चेहरे की त्वचा को निखारने के घरेलु उपाय - Remedies for refreshing the face

चेहरे की त्वचा को निखारने के घरेलु उपाय



आज के भौतिक जीवन शैली में इंसान मन से कितना भी सुन्दर क्यों न हो उसे तन से भी सुन्दर दिखना जरुरी है। आकर्षण के इस दौर में लोग खूबसूरत दिखने के लिए कई तरह के फेस क्रीम, केमिकल युक्त मेकअप का प्रयोग करते है इस से इंसान तुरंत तो सुन्दर दिख सकता है पर प्राकृति रूप से वह सुन्दर नहीं दिख सकता है। इसके आलावा बढ़ते प्रदूषण, दौड़ भाग भरी जिन्दगी जिस में मनुष्य अपना ध्यान नहीं पाता और न ही उचित आहार ले पाते है इसके कारण हमारी त्वचा का निखार खो जाता है। आज हम आपको त्वचा को कम समय में प्राकृतिक रूप से निखारने के उपाय बताने जा रहे है।



टमाटर 


चेहरे का रंग निखारने के लिए टमाटर बहुत उपयोगी है, टमाटर का रस निकालकर उसमे कच्चा दूध मिलाये तथा इस से चेहरे की मसाज करे उसके बाद इसे चेहरे पे 5-10 मिनट तक लगा रहने दे, इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो ले। 

अंडा 


चेहरे पर अण्डा लगाने से चेहरे का निखार बढ़ता है, अगर आप अंडे की जर्दी (Yolk) में शहद मिला कर इसका पैक चेहरे पर लगाए, इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगा कर रखे फिर इसे कॉटन (cotton) और पानी की सहायता से चेहरे से निकाल ले, इस से आपके चेहरे के दाग, धब्बे और झुरिया कम होती है साथ ही रंग निखरता है।

सेब (Apple)



सेब (Apple) के सेवन से तो बहुत फायदे होते है पर क्या आपको पता है की सेब को चेहरे पर लगाने से भी बहुत फायदे होते है सेब का रस निकालकर उसमे बराबर मात्रा में नींबू का रस मिला ले, इस मिश्रण को चेहरे पे लगाये और 10-15 मिनट तक रखे। इस से आपके चेहरे का रंग निखरेगा तथा चेहरे पर से काले घेरे भी कम होंगे।

मलाई 


मलाई चेहरे के लिए बहुत अच्छी होती है मलाई में चुटकी भर हल्दी, नींबू का रस और बेसन मिला कर इसका लेप (face pack) बना ले। इसके बाद इस लेप को चेहरे में अच्छी तरह लगाये और 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दे फिर इसे ठंडे पानी से हल्के हाथो से धो ले। इस से आपके चेहरे के काले घेरे कम होंगे और त्वचा का निखार बढ़ेगा।

खीरे (Cucumber)


खीरे (Cucumber) का रस काले निशान तथा धुप से जली त्वचा को दूर करने के लिए बहुत उपयोगी है खीरे के रस में शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाये और 10 - 15  मिनट इसे चेहरे पे लगा रहने दे, उसके बाद चेहरे को पानी से धो ले। आपके चेहरे की त्वचा स्वस्थ और सुन्दर होगी।

तुलसी 


तुलसी का रस निकाल कर उसमे चुटकी भर हल्दी और गुलाब जल डाल कर इसका मिश्रण बना ले तथा इसे चेहरे पर 10 - 15 मिनट तक लगा कर रखे। इस से आपकी त्वचा के मुहांसे खत्म होंगे और त्वचा का निखार बढ़ेगा।    







JOY'N'SUNNY
SUBSCRIBE AND FOLLOW:
joy4rgabbar@gmail.com





  

1 comment: